विद्यालय को 46 इंच एलईडी स्मार्ट टीवी एवं सेवा भारती को दिए 25 हजार रुपए

Posted by

Dewas news

देवास। अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के जिला संगठन मंत्री शिवेश शर्मा का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के पूर्व प्रांतीय संगठन मंत्री राष्ट्रीय कवि देवकृष्ण व्यास की अध्यक्षता, जिला शिक्षा अधिकारी एचएस भारतीय के मुख्य आतिथ्य एवं डीपीसी प्रदीपकुमार जैन, विकासखंड शिक्षा अधिकारी अजय सोलंकी संकुल प्राचार्य अशोक साहू बीआरसीसी किशोर वर्मा के विशेष आतिथ्य में हुआ। मां सरस्वती एवं मां भारती के पूजन अर्चन, दीप प्रज्वलन द्वारा एवं पं. निरंजन शास्त्री के मंगलाचरण के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

शब्दों से स्वागत अनिल शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर पं. देवकृष्ण व्यास, मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के पूर्व जिला सचिव सोभागसिंह ठाकुर, पं. गोरधनलाल शर्मा, लाखनसिंह खडेल, स्मिता रावल का विशेष रूप से अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक द्वारा अपने विद्यालय प्राथमिक विद्यालय इटावा को 46 इंच स्मार्ट एलईडी टीवी एवं देवास जिला सेवा भारती को 25 हजार रुपए का चेक भेंट किया गया।

इस अवसर पर गायत्री परिवार सोनकच्छ के परिजन, श्रीश्री गौड़ ब्राह्मण समाज देवास के अध्यक्ष महेन्द्र जोशी, प्रदेश प्रभारी डॉ. सुरेश शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. सचिन जोशी, श्रीसाख सहकारी संस्था सोनकच्छ के अध्यक्ष, श्रीश्री गौड़ सहकारी संस्था देवास के अध्यक्ष एवं संचालक, मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के संभागीय कोषाध्यक्ष उदलसिंह परमार, जिला अध्यक्ष मोहनदास बैरागी, कमलकांत मेहता, बसंत व्यास, दीपक शुक्ला, दिनेशसिंह सिसोदिया, भूपेंद्रकुमार माली, पूर्व बीआरसीसी वृंदा शर्मा, मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश मंत्री सहज सरकार, राजेश वर्मा, चंद्रभानसिंह चौहान, सीएसी आतिश कनासिया, नरेंद्र नरवरिया, पेंशनर्स संघ से अरविंद शर्मा, शिक्षक सहकारी संस्था हाटपीपल्या के अध्यक्ष गोपालसिंह राठौर, शिक्षक कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल नागर, महेश सिसोदिया एवं कई शिक्षक साथी उपस्थित रहे। संचालन पंकज वर्मा ने किया। आभार शशांक शर्मा ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *