Mp news मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में श्रद्धालुओं की मृत्यु पर किया शोक व्यक्त

Posted by

Cm mohan yadav

मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता देने के निर्देश

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में महाराजवाड़ा स्कूल के समीप दीवार गिरने से श्रद्धालुओं की मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिला प्रशासन को मलबे में दबे श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकालने के लिए युद्ध स्तर पर रेस्क्यू करने और घायलों के समुचित उपचार के भी निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगतों की आत्मा को श्री चरणों में स्थान और शोकाकुल परिजन को यह असीम दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन जिला प्रशासन को मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता राशि देने के निर्देश दिये हैं। साथ ही घायलों के उपचार की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दु:ख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवारों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *