मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने 25 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा

Posted by

Dewas news

देवास। मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ प्रदेश अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव एवं प्रदेश महामंत्री जितेंद्रसिंह राजपूत के नेतृत्व में देवास जिला अध्यक्ष रविंद्र पाल सिंह तंवर ने देवास टीम के साथ भोपाल चौराहा से शाम 4 बजे पैदल मार्च निकालकर 25 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।

Dewas news

रैली में बड़ी संख्या में मातॄ शक्तियों के रूप में सरकारी कर्मचारी शामिल हुई, जिसमे रानी पांचाल, चेतन चौबे, शहनाज बी, छाया वैष्णवी आदि ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पुरानी पेंशन योजना बहाली के समर्थन सहित अन्य लंबित मांगों के पूरा किए जाने हेतु कर्मचारियों ने नारेबाजी की। ज्ञापन का वाचन आशीष सोलंकी ने किया।

देवास जिले में कर्मचारी एकता की मिसाल हेतु मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश मंत्री सहज सरकार के प्रयासों से देवास में वृहद स्तर पर ज्ञापन सौंपा गया। देवास जिले ने अन्य कर्मचारी संघों के साथ संयुक्त रूप से आज ज्ञापन प्रस्तुत कर कर्मचारी एकता का परिचय देते हुवे पूरे प्रदेश में कर्मचारियों को अलग-अलग ग्रुप में बांटने की बजाय एक मंच पर आकर अपनी मांगों के समर्थन में संगठित होने का संदेश दिया गया।

इस दौरान देवास कर्मचारी जगत से लगभग 700 साथी उपस्थित रहे। संयुक्त मोर्चा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, nmops अध्यक्ष हजारीलाल चौहान, शिक्षक संघ हिम्मत सिंह तोमर, राज्य अध्यापक संघ दशरथ सिंह, आजाद संघ मोकित अली, देवेंद्र सिंह चंदेल, कमल सिंह मालवीय,जगदीश सिंह कुशवाह, संतोष वर्मा, राजेंद्र पटेल, बजेसिंह सोलंकी,अनवर शाह, अर्जुन पटेल, कुलदीप शर्मा, अभिजीत सिंह बेस, वारिस अली,समंदर सिंह चौहान, अजय शर्मा, दीपक पाटीदार,वासुदेव जोशी, हंसा चौधरी, नीला रायकवार आदि सैकड़ों कर्मचारी साथी उपस्थित रहे।

सभी के प्रति आभार पुरानी पेंशन योजना बहाली संघ जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ठाकुर ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *