घर का रास्ता भटकी बालिका को डायल 100 के जवानों ने मिलाया परिजनों से

Posted by

dewas news

टोंकखुर्द (नन्नू पटेल)। देवास के औद्योगिक थाना क्षेत्र में रसूलपुर चौराहे पर एक 10 वर्षीय बालिका मिली। डायल 100 के जवानों ने उसे उसके परिजनों से मिलाया।

बालिका घर का रास्ता भटक गई थी। इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल 100 भोपाल को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल औद्योगिक थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल 112/100 स्टाफ सहायक उप निरीक्षक सुनील इक्का एवं पायलट दीपक दुबे ने घटना स्थल पर पहुंचकर बालिका को संरक्षण में लिया। डायल-112/100 स्टाफ ने बालिका से जानकारी लेने पर उसने राजीव गांधी नगर का बताया, जो सिविल लाइन थाना क्षेत्र में है। डायल-112/100 जवान बालिका को एफआरवी वाहन से ले जाकर उसके घर पहुंचे, जहां बालिका के परिजन मिले। इन्हें बालिका द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत मां के सुपुर्द किया। बालिका को घर लाकर सकुशल मिलाने के लिए परिजनों द्वारा डायल 100 जवानों का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *