रायसिंह सेंधव ने 101 वर्ष के गोवर्धनलाल चौधरी को बनाया भाजपा का सदस्य

Posted by

भाजपा सदस्यता अभियान

देवास। भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा देशभर में चलाए जा रहे भाजपा सदस्यता अभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश के देवास नगर में मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य रायसिंह सेंधव संगठन के दिशा निर्देश पर समाज के हर वर्ग एवं हर क्षेत्र के लोगों को अधिक से अधिक भाजपा सदस्य बनाकर भाजपा संगठन की रीति नीति से जोड़ने का कार्य करने में जुटे हुए हैं।

रायसिंह सेंधव ने 101 वर्ष की आयु के वरिष्ठ नागरिक समाजसेवी गोवर्धनलाल चौधरी को भाजपा की सदस्यता दिलाई एवं भाजपा संगठन की रीति-नीति से अवगत कराकर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *