मल्हारगंज क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नकली सांची घी किया जब्त

Posted by

indore breaking news

  • खाद्य विभाग की एक और बड़ी कार्रवाई

इंदौर। कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों की सतत जांच की जा रही है एवं खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। अपर कलेक्टर गौरव बेनल के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की संयुक्त टीम ने बुधवार को मल्हारगंज क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए छोगालाल श्याम ट्रेडर्स का औचक निरीक्षण किया।

सूचना मिली थी, कि यहां पर नकली घी का व्यापार किया जा रहा है। मौके पर सांची दुग्ध संघ के अधिकारियों को भी बुलाया गया। जिन्होंने सांची घी के 1 किलोग्राम एवं 15 किलोग्राम पैक के नकली होने की पुष्टि की। उक्त प्रतिष्ठान से सांची घी एवं मेवाड़ घी के कुल पांच नमूने लिए गए एवं 1015 किलोग्राम घी को जब्त किया गया। सांची दुग्ध संघ द्वारा संबंधित विक्रेता के विरुद्ध FIR भी कराई जा रही है।

मल्हारगंज क्षेत्र से ही खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने दो अन्य प्रतिष्ठानों से 6 नमूने घी के लिए हैं। जांच हेतु लिए गए कुल 11 नमूनों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल की ओर भेजा जा रहा है, जिनकी जांच रिपोर्ट उपरांत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। बताया गया कि यह कार्रवाई आगे भी सतत रूप से जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *