गाय के गोबर से निर्मित श्री गणेश की प्रतिमा महापौर को भेंट की

Posted by

ganesh utsav
देवास। श्री धेनू गोमय उत्पाद केंद्र पर महापौर गीता अग्रवाल व विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल को आमंत्रित कर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मयंक पाठक, अमित जोशी एवं अन्य सदस्यों द्वारा गोमाता के गोबर से निर्मित भगवान श्री गणेशजी की प्रतिमा भेंट की गई।

महापौर ने गोबर से निर्मित श्री गणेशजी की प्रतिमा को ससम्मान स्वीकार किया। उन्होंने यह प्रतिमा नगर निगम में स्थापित श्री गणेशजी की प्रतिमा के साथ रखी व विधि-विधान से पूजन किया। महापौर ने सभी श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि शुद्ध मिट्टी से निर्मित एवं गाय के वैदिक गोबर से निर्मित श्री गणेशजी की प्रतिमा अपने घरों पर विधि-विधान से पूजन कर विराजित करें। इससे पर्यावरण के साथ नदी, तालाबों के जल को भी विसर्जन के दौरान दूषित होने से बचाया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *