बच्चे जो सपने देखते हैं, शिक्षक उनको साकार करना सिखाते हैं- प्रतिभा प्रसाद

Posted by

Teachers day

देवास। मां क्षिप्रा नदी बचाओ समिति
व पंचतत्व फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षक सम्मान समारोह क्षिप्रा स्कूल परिसर में किया गया। इस अवसर पर संकुल स्तर पर श्रेष्ठ सेवा और छात्र-छात्राओं के हित में कार्य करने वाले 30 शिक्षकों का सम्मान किया गया। क्षिप्रा संकुल के हायर सेकंडरी स्कूल और मिडिल, प्राइमरी स्कूल के शिक्षक सम्मानित हुए।

Dewas news

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रतिभा प्रसाद (मिसेज इंडिया वर्ल्ड, स्टेट विनर मिसेज वेस्ट बंगाल, विनर दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड,) विशेष अतिथि ऊषा जोशी थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता संकुल प्राचार्य राजीव सूर्यवंशी ने की। अतिथियों का स्वागत मां क्षिप्रा बचाओ समिति के अध्यक्ष राजेश बराना, सादिक अली, कमल जोशी और बाल कलाकार खुशी सैयद ने किया।

Dewas news
मुख्य अतिथि प्रतिभा प्रसाद ने कहा कि अपने जीवन में जो घटना होती है, उनसे हमें सबसे ज्यादा सीखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि माता-पिता जो सपने अपने बच्चों को दिखाते हैं उनको साकार करने की प्रेरणा शिक्षक ही देते हैं। ऊषा जोशी ने काव्य पाठ किया। प्राचार्य श्री सूर्यवंशी ने अपने बचपन और माता-पिता को याद कर किस तरह शिक्षक बने बताया।

Dewas news

कृष्णकांत शर्मा ने काव्य पाठ कर सभी गुरुजनों को शिक्षक दिवस की बधाई दी। राजश्री चिंचोलिकर ने बालिका शिक्षा पर जोर दिया। जितेन्द्र पटेल ने भी अपने उद्बोधन से शिक्षकों को संबोधित किया और बधाई भी दी।

Teachers day

इस अवसर पर अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेखा सिंह हायर सेकंडरी स्कूल क्षिप्रा, कृष्णकांत शर्मा क्षिप्रा, रजनीश मलतारे क्षिप्रा, सन्नी यादव क्षिप्रा, मिताली परिहार क्षिप्रा, दीपक परिहार क्षिप्रा, उमा दुबे, उपासना तिवारी क्षिप्रा, जितेन्द्र मालवीय क्षिप्रा, युनूस खान (ग्रामीण समन्वयक खेल युवा कल्याण विभाग), जशवंतसिंह रावत, नीलम यादव कन्या माध्यमिक विद्यालय क्षिप्रा, उमा भटेले कन्या माध्यमिक विद्यालय क्षिप्रा, नीलम वशिष्ठ क्षिप्रा, कविता तिवारी क्षिप्रा, नीलू जैन डुंगरिया, यशवंत दयाल, रागिनी त्यागी लोहार पिपल्या, सिमफोमिज कुमारिया, हबीब शेख, पवन बरनासिया पाडल्या, संजय चौधरी, जितेंद्र चौधरी, राजेश चौहान आदि शिक्षकों का सम्मान किया गया। साथ ही कार्यालयीन कर्मचारी प्रवीण आशापुरे, मनीष दीक्षित, रिजवान मंसूरी का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शिक्षक और गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी ने एक-दूसरे को बधाई दी।

कार्यक्रम का संचालन पूर्व खेल शिक्षक क्षिप्रा सलीम शेख ने किया। और आभार सैयद सादिक अली ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *