Heavy rain शहर में गरज-चमक के साथ आधे घंटे तक हुई तेज बारिश

Posted by

heavy rain

शाम चार बजे ही छा गया अंधेरा, ओवरफ्लो नालों का पानी बहने लगा सड़कों पर

देवास। शहर में शाम चार बजे से लगभग 35 मिनट तक तेज बारिश हुई। बारिश इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में नाले ओवरफ्लो हो गए और सड़कों पर पानी बहने लगा। कई स्थानों पर जलजमाव की स्थिति भी बारिश से निर्मित हुई। काले बादल उमड़ने के कारण चार बजे से ही अंधेरा छा गया। वाहन चालकों को हेड लाइट ऑन करना पड़ी।

सोमवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए थे। बीच-बीच में रिमझिम बारिश भी होती रही। दोपहर तीन बजे बाद वातावरण में बदलाव हुआ। कुछ ही देर में आसमान में काले बादल छा गए। शाम करीब चार बजे बूंदाबांदी शुरू हुई। चंद मिनट में इसने मूसलाधार बारिश का रूप ले लिया। इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। बाजार में जो लोग खरीददारी के लिए निकले थे, उन्हें तेज बारिश से बचने का वक्त भी नहीं मिला। आधे घंटे से अधिक तेज बारिश से जगह-जगह जल जमाव हो गया। लाल गेट के समीप नाले का पानी एबी रोड पर बहने लगा। ऐसे में वाहन चालकों सहित पैदल निकलने वालों को परेशानी हुई।

rain

सड़क पर पानी अधिक होने से कुछ लोगों की बाइक, स्कूटर बंद हो गए। उन्हें धकाते हुए ले जाना पड़ा। यहां हर बार बारिश होने पर इसी प्रकार की स्थिति निर्मित होती है। शहर के अन्य स्थानों पर भी कुछ इसी प्रकार के हाल थे। शाम करीब पांच बजे तक बारिश थम गई। इस मौसम में देवास अब तक 875 मिलीमीटर से अधिक बारिश हो चुकी है। जबकि पिछले साल 594 मिमी बारिश ही हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *