भगवान श्रीकृष्ण हमारे आध्यात्मिक ज्ञान के प्रेरणा पुंज

Posted by

जन्माष्टमी
बेहरी (हीरालाल गोस्वामी)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के आदेशानुसार क्षेत्र के सभी स्कूलों में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म उत्सव मनाया गया।

एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय कामठखेड़ा में जन्माष्टमी पर्व पर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। बच्चों को संबोधित करते हुए संस्था प्राचार्य परसराम पिंडोरिया ने कहा भगवान श्रीकृष्ण सोलह कलाओं में निपुण पूर्णावतार थे।
वे विश्व के महानतम युद्ध के संचालक, नायक,व सूत्रधार थे। वे भारतीय सनातन संस्कृति में भगवान विष्णु के द्वापर युग में नवम अवतार थे। वे हमारे आध्यात्मिक ज्ञान के प्रेरणा पुंज है।

इस अवसर पर विद्यालय में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बच्चों द्वारा आकर्षक वेशभूषा पहनकर राधाकृष्ण की झांकी बनाई गई। सामूहिक रूप से कक्षा आठवी के बच्चों द्वारा रास नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसके बाद आवासीय बालिका संचालिका ललिता पाटीदार द्बारा बच्चों को मावा मिठाई, केला, गुलाबजामुन का वितरण किया गया।

इस दौरान विद्यालय के शिक्षक ओमप्रकाश यादव, देवकरण चौहान, गुलाब वास्केल, मंजू वास्केल, राजेश तंवर, सहायक संचालिका अनिता शुक्ला उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *