पर्यावरण संरक्षण में भूमिका निभाएगा भाजयुमो

Posted by

–  देवास जिले में डेढ़ लाख पौधे लगाएंगे कार्यकर्ता, पूरे प्रदेश में 75 लाख का लक्ष्य
देवास। भारतीय जनता युवा मोर्चा पर्यावरण संरक्षण में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मोर्चा के कार्यकर्ता पूरे जिले में 1 लाख 50 हजार पौधे लगाएंगे और इनकी पेड़ बनने तक देखरेख करेंगे। यूं तो पूरे प्रदेश में 75 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य गत दिवस भोपाल में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में आजादी के अमृत महोत्सव के 75वें वर्ष पर मोर्चा ने लिया है। इसे युवा मोर्चा 3 चरणों में पूरा करेगा। इसके अनुरूप देवास जिले को डेढ़ लाख पौधारोपण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है और इसे लेकर कार्यकर्ता उत्साहित है।
गत दिवस भारतीय जनता युवा मोर्चा देवास की “वृहद वृक्षारोपण” कार्यक्रम ‘हरा भरा मध्यप्रदेश’ के निमित्त जिला बैठक जिलाध्यक्ष राम सोनी के नेतृत्व में जिला प्रभारी प्रखर दवे के विशेष आतिथ्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। बैठक में विस्तृत कार्य योजना पर चर्चा की गई। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री खंडेलवाल
ने संगठन को गढ़ने के कार्यों पर विस्तृत चर्चा की एवं मार्गदर्शन दिया। इस पर्यावरण संरक्षण के महत्वपूर्ण कार्य के लिए देवास जिले में विधानसभावार प्रभारी नियुक्त किए गए। संपूर्ण जिले के 20 मंडलों में भी मंडल प्रभारी की नियुक्ति की गई। बैठक में भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जयवर्धन जोशी, काशी सारोठिया, भाजपा जिला महामंत्री मनीष सोलंकी, युवा मोर्चा जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन जिला उपाध्यक्ष संदीप गुर्जर ने किया एवं आभार जिला महामंत्री महेंद्र पंवार ने माना। जानकारी जिला सह मीडिया प्रभारी गोलू प्रजापति ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *