नारी की सुरक्षा व सम्मान संपूर्ण समाज का उत्तरदायित्व है- टीआई गेहलोत

Posted by

dewas news

पीपलरावां (रईस मंसूरी)। नारी की सुरक्षा व सम्मान संपूर्ण समाज का उत्तरदायित्व है। इस कार्य में कानून व पुलिस सदैव आपके साथ है। आपराधिक गतिविधियों की सूचना हमें देकर आप पुलिस के मित्र बने।

यह बात सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित विद्यार्थी संवाद व रक्षाबंधन उत्सव में टीआई कमलसिंह गेहलोत ने कही। टीआई ने बच्चों को सोशल मीडिया के उपयोग, सायबर क्राइम, बाल एवं महिला सुरक्षा कानून की जानकारी देते हुए बच्चों द्वारा पूछे प्रश्नों के रोचक जवाब दिए। समिति अध्यक्ष किशोर तापड़िया, सचिव अरुण नाहर, पूर्व सचिव अशोक नाहर, प्रधान आरक्षक अरविंद पटेल मंचस्थ थे।

dewas news

कन्या भारती की बहिनों ने पुलिस तथा अतिथियों को रक्षासूत्र बांधे। प्राचार्य चिंतेश नागर ने अतिथि परिचय दिया। कार्यक्रम के अंत में कक्षा 9 से 12 तक की बहिनों ने भैयाओं को तिलक लगाकर राखियां बांधी। महिला आरक्षक शीतल ठाकुर व पूजा विश्वकर्मा सहित आचार्य परिवार मौजूद था। संचालन अनिल राठौर ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *