मकान निर्माण के दौरान हादसा, मचान की बल्ली टूटने से मजदूर की नीचे गिरने से मौत

Posted by

Accident news

सोनकच्छ (सौरभ पुरोहित)। नगर की फौजदार कॉलोनी में बन रहे एक नव निर्मित मकान पर दूसरी मंजिल का निर्माण कार्य चल रहा था, जहां 50 फ़ीट ऊंचाई पर बने मचान के टूटने से काम कर रहे युवक की गिरने से मौत हो गई।

पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार नगर की फौजदार कॉलोनी में एक मकान बनाने का कार्य किया जा रहा है। इस मकान में दूसरी मंजिल की गैलरी का प्लस्तर का कार्य किया जा रहा था।

मकान का पलस्तर का कार्य कर रहे मजदूर करीम शेख उम्र 25 वर्ष निवासी गंजपुरा मचान पर खड़े होकर कार्य कर रहा था। इस दौरान मचान की बल्ली टूट गई। युवक ने जान बचाने के लिए छत पर बने टॉवर की दीवार को पकड़ा लेकिन दीवार कच्ची होने के कारण दीवार सहित युवक नीचे गिर गया। ताबड़तोड़ आसपास के लोग उसे सोनकच्छ सिविल अस्पताल लाएं। जहां पर डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *