विधायक के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा, फौजियों का किया सम्मान

Posted by

Nemavar news

– अमर शहीद वीर क्रांतिकारियों को नमन किया   – तिरंगा यात्रा में करीब 1 हजार बाइक हुई शामिल

नेमावर (संतोष शर्मा)। प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी क्षेत्रीय विधायक पंडित आशीष शर्मा के नेतृत्व में मां नर्मदा के पवित्र तट स्थित प्राचीन पहाड़ी जहां 1857 की क्रांति में अंग्रेजों के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले अनाम शहीद वीरों की स्मृति को अमर बनाए रखने के लिए खातेगांव विधानसभा के नेमावर से यह यात्रा निकाली गई।

Nemavar
यात्रा से पूर्व कार्यक्रम में खातेगांव विधानसभा के फौजी भाइयों का क्षेत्रीय विधायक आशीष शर्मा द्वारा श्रीफल, शाल व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया। इस बार 11 फौजी भाई इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Nemavar

इन वीर जवानों की उपस्थिति में नगर के प्राचीन मणिगिरी पर्वत पर 1857 में अंग्रेजो के खिलाफ हुई समग्र क्रांति में अपने प्राणों की आहुति देने वाले 5 अनाम वीर शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित किया जा कर ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया गया।यात्रा में हजारों राष्ट्र प्रेमी हर वर्ष उपस्थित होकर इस 40 किमी यात्रा में शामिल होते है। यात्रा का नगर में बस स्टेंड पर सीएमराइज स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा प्राचार्य राजेंद्र हथेल, सुरेश नागले के नेतृत्व में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इसी प्रकार गवनार चोक, रेत नाका थाना परिसर के सामने, पूर्व भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पांचाल के नेतृत्व में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, नगर परिषद अध्यक्ष कृष्ण गोपाल अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष अर्जुन पंवार, नगर भाजपा अध्यक्ष जगदीश सोनी, नगर परिषद उपाध्यक्ष राजपाल तोमर, खातेगांव मंडल अध्यक्ष कचरू पटेल, आरएन यादव सहित सभी भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Independence day

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *