मप्र शिक्षक संघ ने आयोजित किया गुरु वंदन कार्यक्रम

Posted by

Dewas news
देवास। मप्र शिक्षक संघ देवास इकाई द्वारा गुरु वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मुख्य अतिथि डॉ. क्षत्रवीरसिंह राठौर प्रांताध्यक्ष मप्र शिक्षक संघ के मुख्य आतिथ्य में शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष मोहन बैरागी की अध्यक्षता एवं संभागीय अध्यक्ष सुभाषचंद्र पाटीदार, सचिव जगदीशसिंह कैलवा, संभाग प्रभारी दिग्विजयसिंह चौहान, कोषाध्यक्ष उदलसिंह परमार, विकासखंड शिक्षा अधिकारी अजय सोलंकी, प्राचार्य अनिल सोलंकी, पूर्व प्राचार्य दिव्या निगम के विशेष आतिथ्य में कार्यक्रम हुआ।

इस अवसर पर डॉ. क्षत्रवीरसिंह राठौर ने गुरु की महिमा, भारत को सिरमौर बनाना है व शिक्षकों की समस्याओं का निदान करने पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त भूपेन्द्र माली, विक्रम पटेल, सौभागसिंह ठाकुर, भूषण कर्णिक, नरेन्द्र जोशी, अरुण शर्मा, स्व. वासुदेव शर्मा, अमोलकचंद गोलेच्छा, महेन्द्र नाईवाल, जंत्रीबाई कच्छप, राधेश्याम सोलंकी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्वागत भाषण संगठन मंत्री शिवेश शर्मा नेे दिया। संघ की गतिविधियों की जानकारी जिला सचिव केके मेहता ने दी एवं संचालन बसंत व्यास ने किया। आभार दिनेशसिंह सिसोदिया ने माना।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष दीपक शुक्ला, भगवानदास मेहता, अशोक राठौर, सुनील पटेल, गोवर्धनलाल शर्मा, शिवनारायण शर्मा, विजय विश्वकर्मा, सुनीता मालवीय, भरत वर्मा, हेमेन्द्र निगम एवं पांचों ब्लाक से पधारे शिक्षक संघ के सदस्य, निर्वाचन शाखा स्टाफ उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *