घर-घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा सीतावन मंडल की बैठक आयोजित

Posted by

har ghar tiranga abhiyan

पुंजापुरा । भारतीय जनता पार्टी सीतावन मंडल की बैठक ग्राम पुंजापुरा में आयोजित की गई। इसमें भाजपा द्वारा चलाए जा रहे “घर घर तिरंगा अभियान” और “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” पर 14 अगस्त को क्षेत्रीय विधायक मुरली भंवरा द्वारा निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा को लेकर चर्चा की गई।

तिरंगा यात्रा चापड़ा से प्रारंभ होकर जटाशंकर बागली, सीतावन उदयनगर, बेकलिया सरकार मंडल होकर सतवास मंडल में प्रवेश करेगी। सतवास के रेवाशीष गार्डन में तिरंगा यात्रा सभा के रूप में समापन करेगी। घर-घर तिरंगा अभियान के संदर्भ में अभियान के जिला प्रभारी एवं विकास प्राधिकरण देवास के पूर्व अध्यक्ष राजेश यादव, जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा ने जानकारी से अवगत कराया।

बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, अभियान के मंडल संयोजक जितेंद्र यादव, संयोजक विजेंद्र दांगी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोहर नायक, पूर्व मंडी उपाध्यक्ष जीवनसिंह दांगी, सरदारसिंह काग, मंडल कोषाध्यक्ष आनंद जैन, मंडल उपाध्यक्ष विजय शर्मा, अशोक पटेल, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सन्नी यादव, अजजा मंडल अध्यक्ष मुकेश भुसारिया, नत्थूप्रसाद दुबे, सरपंच प्रतिनिधि सौरभ राठौर, संतोष सांखला, कमलेश परिहार आदि उपस्थित रहे। यह जानकारी लोकेंद्र काग ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *