मक्सी टोल गेट के समीप भीषण दुर्घटना, तीन की मौत

Posted by

Dewas accident news
Dewas news

देवास। टोल गेट मक्सी के पास एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस भीषण हादसे में दो महिलाओं सहित एक पुरुष की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल को प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रैफर किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार आयुर्वेद विभाग के सेवानिवृत्त डॉक्टर प्रमोद जैन अपनी माताजी की पुण्यतिथि मनाने के लिए गुना के चंदेरी गए थे। उनके साथ पत्नी व दोस्त एवं उनकी पत्नी भी कार में सवार थे।

शुक्रवार को लौटते समय शाम को उनकी कार मक्सी टोल गेट के समीप डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना की जानकारी लगते ही मक्सी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को देवास के संस्कार अस्पताल पहुंचाया।

दुर्घटना में ताराणी कालोनी निवासी 65 वर्षीय डॉ. प्रमोद जैन गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी पत्नी आशा जैन, त्रिलोक नगर देवास निवासी 65 वर्षीय राजेंद्र जोशी एवं 60 वर्षीय उषा जोशी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार डॉ. प्रमोद जैन हाल ही में नीदरलैंड में अपनी बेटी के यहां से मिलकर देवास लौटे थे। डॉ. जैन का उपचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *