एक ही स्कूल में 25 साल तक सेवा देने वाली शिक्षिका रजिया शेख को दी भावभीनी विदाई

Posted by

Dewas news
Dewas

देवास। नोशराबाद माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिका रजिया शेख को भावभीनी विदाई दी गई।

प्रधानाध्यापक साबिर खान ने बताया कि रजिया मैडम ने पूरी सर्विस इसी विद्यालय में की। उन्होंने 1999 में यहां पर ज्वाइन किया था। 25 वर्ष सेवा करने के बाद सेवानिवृत्ति हुई।

बिदाई समारोह के मुख्य अतिथि दीपचंद सोनी, जनशिक्षक आतिश कनासिया एवं दुलीचंद देवड़ा थे। श्रीमती शेख ने कहा कि वे हमेशा विद्यालय के प्रति समर्पित रहेगी और आगे भी विद्यालय को अपनी निशुल्क सेवाएं देती रहेगी।

सभी शिक्षकों ने उन्हें शाल, श्रीफल व प्रशस्ति पत्र भेंटकर आत्मीय विदाई दी। सभी को प्रीतिभोज भी दिया गया। रजिया शेख ने विद्यालय के लिए दो सीलिंग फैन एवं दो वॉटर जार भेंट किये।

इस अवसर पर सेवानिवृत शिक्षक दुलीचंद देवड़ा ने आठवी एवं पांचवी के प्रथम आने वाले विद्यार्थियों को 500 की राशि देकर सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर नीलिमा सैयद, विक्रम अंगोरिया, पूजा गुप्ता, सविता सुमन, गणपत लाल मालवीय, मुख्तार आलम कुरेशी, सलमा खान, शमीम मंसूरी एवं विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन साबिर खान ने किया। आभार महेश सोनी ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *