पर्यावरण का संरक्षण करना हम सभी की जिम्मेदारी

Posted by

– भाकिसं ने टेकरी पर किया पौधारोपण

देवास। प्रतिवर्ष अनुसार भारतीय किसान संघ इस वर्ष भी पौधारोपण अभियान चला रहा है। इसके अंतर्गत बड़ी संख्या में पौधे रोपे जा रहे हैं।

शनिवार को संघ के सदस्यों ने माता टेकरी देवास पहुंचकर पौधारोपण किया। भारतीय किसान संघ के बैनर तले पौधारोपण का कार्य जिला एवं तहसील कार्यकारणी के सदस्यों ने किया।

Bhartiya kisan sangh

जिलाध्यक्ष हुकुम पटेल व जिलामंत्री शेखर पटेल ने कहा, कि पर्यावरण का संरक्षण करना हम सभी की जिम्मेदारी है। वृक्षों का महत्व किसान से अधिक कौन समझ सकता है। वृक्षों से ही पर्यावरण सुरक्षित रहता है और अधिक बारिश होती है। हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने हैं और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी को निभाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *