परमात्मा की कृपा होने पर अभागों के भी भाग्य का उदय हो जाता है- पं. अजय शास्त्री

Posted by

देवास। टिनोनिया माताजी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ग्राम गोगाखेड़ी लक्ष्मी नारायण मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ।

कथा शुभारंभ के पूर्व बैंडबाजों के साथ कलश यात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश धारण कर शामिल हुईं। कलश यात्रा का धर्म प्रेमियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। व्यासपीठ से कथा वाचक पं. अजय शास्त्री सिया वाले ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा, कि इस संसार में वही सुखी रह सकता है, जो परमात्मा का सच्चा भक्त हो। परमात्मा की कृपा होने पर अभागों के भी भाग्य का उदय हो जाता है। जो सच्चे मन से विश्वास कर भजन-कीर्तन, स्तुति, भक्ति करता है, उसका जीवन सफल हो जाता है।

उन्होंने कहा, कि संतों के चरणों की रज में भी शक्ति होती है। अगर संतों के चरणों की धूल मस्तक पर लगा ली जाए तो मुक्ति हो जाती है। कथा प्रतिदिन दोपहर 1 से 4 बजे तक की जा रही है। मुख्य यजमान हनुमानजी महाराज हैं। आयोजक मंडल के जोशी परिवार ने व्यासपीठ की पूजा-अर्चना कर आरती की। सैकड़ों धर्मप्रेमियों ने कथा श्रवण कर धर्म लाभ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *