भारतीय किसान संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित

Posted by

हाटपिपल्या। भारतीय किसान संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक हाटपिपल्या के सामगी में संपन्न हुई। बैठक में मालवा प्रांत के रमेश दांगी एवं आनंद अजाना, प्रचार प्रसार प्रमुख गोवर्धनलाल पाटीदार, जिला अध्यक्ष हुकुमचंद पटेल आदि ने जिला तहसीलों से आए हुए सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

महामंत्री रमेश दांगी ने संगठन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया, कि भारतीय किसान संघ 45 वर्षों से काम कर रहा है। सदस्यता की जानकारी ली। सभी 7 तहसीलों की कार्यकारिणी का गठन 5 जून तक कर लिया जाएगा। भारतीय किसान संघ के चुनाव के बारे में विस्तार से जानकारी भी ली।

Dewas news

इस अवसर पर जिला मंत्री शेखर पटेल, जिला उपाध्यक्ष बहादुरसिंह राजपूत, राकेश जाट कोषाध्यक्ष, नारायण मंडलोई, केदारमल पाटीदार, ईश्वरलाल पटेल, संजय जलोदिया, हरिश मुकाती, अनुराग नागर, चम्पालाल मुकाती, गणेश रावत, संजयजी एवं तहसील के अध्यक्ष मंत्री उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *