देववासिनी के दरबार में अधिक से अधिक मतदान की कामना

Posted by

देवास। संसदीय चुनाव प्रचार का दौर थम गया। 13 मई सोमवार को मतदान की तिथि है। देवास-शाजापुर लोकसभा क्षेत्र की जनता जनार्दन को अपना सांसद चुनना है। देववासिनी पर्वत माता टेकरी पर हिन्दू शौर्य दिवस, 6 दिसम्बर से प्रारंभ निरंजन महाआरती की श्रृंखला में इस शनिवार को भी महाआरती की गई।

Mata tekari dewas

संस्था देववासिनी के सचिव महेश चौहान ने बताया कि हमारी संस्था द्वारा विशेष अतिथि के रूप में पोरबंदर गुजरात के सांसद रमेशभाई धड़ुक को आरती के लिए आमंत्रित किया था। श्री धडुक माताजी की निरंजनी महाआरती में शामिल हुए। श्री धडुक ने उपस्थित लोगों से कहा कि आप सब मतदाताओं को लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर मतदान कर अपना कर्तव्य निभाना है।

Dewas

देखा जाए तो प्रचार थमने के बाद बचे दो दिन किसी भी चुनाव में गहनता, गंभीरता के होते है। यह मतदाता के सोच विचार का समय होता है कि वह अपना जनप्रतिनिधि किस चुने। मतदाता जनहित, राष्ट्रहित, समाजहित, विकास, ईमानदारी, कर्मशीलता को तराजू में तौलता है। अच्छे बुरे का भान करता है। मतदाता चिंतन के इस समय संस्था देववासिनी द्वारा शनिवार की नियमित आरती में मां तुलजा भवानी, चामुण्डा माता के दरबार में अधिक से अधिक मतदान की कामना की गई।

Dewas mata tekari

श्री धडुक ने कहा कि सनातन का ध्वज ऊंचा रहे। सांस्कृतिक धरोहरों की साज, संभाल हो। विकसित राष्ट्र बने। महान चिंतक, विचारक, सामाजिक समरसता का मूलमंत्र एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय का स्वप्न पूर्णत: साकार हो। देश का लोकतंत्र सुदृढ़, सशक्त, गौरवशाली हो। इसके लिए आगे आकर वोट करे। मां से प्रार्थना की गई कि इस हेतु जन-जन में प्रेरणा प्रदान करे। महाआरती में भीषण गर्मी के बावजूद शहर एवं ग्रामीण अंचल के बड़ी संख्या में भक्त सम्मलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *