श्री रामद्वारा में मनाई रामनवमी

Posted by

– बाल संत ने प्रस्तुत किए निर्गुणी भजन, राम नाम लिखने की पुस्तिका वितरित की
देवास। श्रीराम द्वारा में रामनवमी का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया। प्रातःकाल रामद्वारा के महंत स्वामी राम नारायणजी के सानिध्य में संत राम सुमिरनजी एवं बाल संत पुनीत रामजी ने रामचरितमानस का पाठ किया। रामस्नेही सत्संग मंडल के भक्तों ने सुमधुर भजन प्रस्तुत किए।

संत राम सुमिरनजी ने कहा, कि प्रभु राम ने अपने कार्यों से पूरे ब्रह्मांड के लिए आदर्श प्रस्तुत किया जो युगों-युगों तक हमें पथ प्रदर्शन करता रहेगा। हम सभी का कर्तव्य है कि प्रभु राम के बताए मार्ग पर चलें और विश्व कल्याण के लिए कार्य करें।

बाल संत राम सुमिरन जी ने भी निर्गुणी भजन प्रस्तुत किए। जिसका सभी भक्तों ने बहुत आनंद लिया। इस अवसर पर सभी भक्तों को राम नाम लिखने की पुस्तिका प्रदान की गई। यह पुस्तिका पिछले 51 वर्षों से प्रदान की जा रही है, जिसमें भक्त राम नाम लिखकर वापस मंदिर में जमा करते हैं। दोपहर ठीक 12 बजे प्रभु राम की महाआरती की गई। उसके पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *