संविधान धर्म यात्रा का मप्र अजाक्स सहित अन्य सामाजिक संगठनों ने किया स्वागत

Posted by

– बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

देवास। मध्यप्रदेश अजाक्स जिला उज्जैन द्वारा 1 से 14 अप्रैल तक डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती एवं संविधान धर्म यात्रा निकाली जा रही है। विजयागंज मंडी पहुंचने पर मप्र अजाक्स देवास तहसील सहित अन्य सामाजिक संगठनों द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान धर्म यात्रा का स्वागत किया गया।

इस दौरान देवास अजाक्स साहित्य प्रकोष्ठ अध्यक्ष एवं कबीर दिनोदय पत्रिका के प्रधान संपादक दयाराम मालवीय द्वारा उज्जैन अजाक्स जिला अध्यक्ष डॉ. आरएल परमार को संविधान की प्रति भेंट की गई। तेजकुमार चौहान, छगनलाल सोलंकी, सुरेशचंद्र सोलंकी, भगवानसिंह धानक, अशोक जनोलिया, रवि तोमर, बंशीलाल केलोदिया, तोलाराम पिलानिया, मेहरबानसिंह चौहान, दिनेश मकवाना, मेहरबानसिंह सोलंकी, राधेश्याम राठौर, आशीष सोलंकी, अभिषेक परिहार, अनिल जायसवाल, नागेश्वर चौहान, संतोष परमार, राहुल मालवीय (फूल वाले), जितेंद्र मालवीय, दशरथ चौहान, राज परिहार, अर्जुनसिंह चौहान, पप्पू मालवीय सहित समाजसेवी उपस्थित थे। यह जानकारी दयाराम मालवीय ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *