Sheetla saptami आरोग्यता व सुख-समृद्धि की कामना के साथ किया मां शीतला का पूजन

Posted by

– ठंडे पकवानों का लगाया भोग, माता मंदिरों में पूजन के लिए लगी कतार

बेहरी (हीरालाल गोस्वामी)। आरोग्य एवं सुख-समृद्धि की कामना के साथ सोमवार को शीतला सप्तमी का पर्व मनाया जा रहा है। माता मंदिरों में पूजन-अर्चन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। महिलाओं ने एक दिन पूर्व बनाए पकवानों का भोग शीतला माता को लगाया और सुख, शांति, समृद्धि एवं आरोग्यता की कामना की। महिलाओं ने शीतला माता का पूजन-अर्चन कर कथा श्रवण की।

Sheetla saptami Dewas news

बेहरी में सुबह 4 बजे से ही शीतला माता के स्थान पर महिलाओं का पूजन के लिए तांता लगा रहा। महिलाओं ने ठंडे पकवानों का शीतला माता को भोग लगाया। माता की कथा सुनी और भजन गाए। घर आकर हल्दी से दीवार पर छापे लगाए।

गांव की वरिष्ठ नंदूबाई दांगी ने कहा, कि माता शीतला को सभी मनोकामनाओं की पूर्ति करने वाली देवी के रूप में पूजा जाता है। माता शीतला को ठंडे भोजन का भोग लगाया गया। मां शीतला को शीतलता प्रदान करने वाली देवी कहा गया है। उपासना से आरोग्यता का वरदान प्राप्त होता है।
माता की आराधना करने वाले भक्त के कुल में भी यदि कोई रोगों से पीड़ित हो तो रोग-दोष दूर हो जाते हैं।

मंदिर की पुजारन मीराबाई प्रजापत ने बताया, कि सुबह 4 बजे से ही माता के मंदिर में माता पूजन के लिए महिलाओं की लंबी लाइन लगने लगी। सभी मनोकामनाओं की पूर्ति करने वाली देवी के रूप में शीतला माता का पूजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *