नव साक्षरों का किया स्वागत

Posted by

शिप्रा (राजेश बराना)। शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय एकत्रित शाला क्षिप्रा में प्राचार्य राजीव सूर्यवंशी द्वारा उल्लास नवभारत साक्षरता परीक्षा केंद्र क्षिप्रा में सभी नव साक्षरों का स्वागत कर शुभकामना दी गई।

सह समन्वयक जसवंतसिंह रावत ने बताया, कि संकुल क्षिप्रा में 24 सामाजिक चेतना केंद्रों पर मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया गया। अक्षर साथी पपीता जोशी का स्वागत प्राचार्य द्वारा किया गया। अक्षर साथी को भेंट स्वरूप राजश्री चिंचोलीकर द्वारा साड़ी दी गई। प्राचार्य द्वारा क्षिप्रा, सुकलिया, नगोरा, पार्वतीपुरा सहित अन्य केंद्रों का निरीक्षण किया गया। सभी जगह व्यवस्था ठीक पाई गई। मूल्यांकन परीक्षा में सभी नवसाक्षरों ने परीक्षा दी। इस अवसर पर केंद्राध्यक्ष मोहन पटेल उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *