अमलतास अस्पताल में आशा कार्यकर्ताओं का किया सम्मान

Posted by

देवास। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अमलतास विश्वविद्यालय द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र में अपनी अहम भूमिका निभाने वाली सभी आशा कार्यकर्ताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। आयोजन में लगभग 500 आशा कार्यकर्ता उपस्थित थी। साथ ही अस्पताल में अपनी सेवा कार्यों के लिए समर्पित सभी मातृशक्ति को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. विजय सकपाल डिप्टी डायरेक्टर आर्थरिटीज, लक्ष्मी कौरव प्रदेश अध्यक्ष मप्र आशा/आशा सहयोगी श्रमिक संघ सम्मिलित थे। अतिथियों ने उपस्थित नारीशक्ति का अभिनंदन करते हुए बताया, कि आशा हर कार्यक्रम की आशा बनी हुई है। आशा बहनें गांव की प्राथमिक डॉक्टर रहती हैं। त्याग एवं सहन शक्ति की जो मूर्ति है, वह आशा बहनें हैं। आशा कार्यकर्ताओं ने महिला दिवस पर आशा कार्यकर्ताओं के सम्मान की पहल के लिए अमलतास अस्पताल का हृदय से धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में अमलतास अस्पताल के कुलपति डॉ. शरदचंद्र वानखेड़े, डीन डॉ. एके पीठवा, निदेशक डॉ. प्रशांत उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *