गायत्री शक्तिपीठ एवं गायत्री प्रज्ञापीठ पर महाशिवरात्रि पर्व मनाया

Posted by

– एक बुराई को छोड़कर एक अच्छाई को ग्रहण करने का श्रद्धालुओं ने लिया संकल्प

देवास। गायत्री शक्तिपीठ साकेत नगर एवं गायत्री प्रज्ञापीठ विजय नगर में भी विभिन्न आयोजन कर बड़े उत्साहपूर्वक महाशिवरात्रि पर्व मनाया गया।

गायत्री शक्तिपीठ के मीडिया प्रभारी विक्रमसिंह चौधरी ने बताया कि प्रात: 7 बजे प्रज्ञेश्वर महादेव का अभिषेक किया गया। 9 बजे से वेदमाता गायत्री, पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य, माता भगवतीदेवी शर्मा, भूतभावन भगवान महाकाल एवं देव आह्वान कर पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने एक अच्छाई ग्रहण कर एक बुराई को छोड़ने का संकल्प लिया। पूर्णाहुति पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।

कार्यक्रम में महेश पंड्या, चारुप्रभा बाबर, गणेशचंद्र व्यास, भगवतसिंह कुशवाह, सुशीला निहाले सहित कई श्रद्धालु उपस्थित थे। गायत्री महायज्ञ का संचालन रामनिवास कुशवाह एवं कैलाशसिंह ठाकुर ने किया। गायत्री प्रज्ञापीठ विजय नगर में प्रज्ञापीठ संरक्षिका दुर्गा दीदी के सानिध्य में प्रात: 8 बजे ज्ञानदेव बोड़खे ने अभिषेक कर प्रसाद का वितरण किया। भगवान श्री प्रज्ञेश्वर महादेव के दर्शन के लिए रात तक श्रद्धालु आते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *