कठिन परिश्रम करने पर सफलता अवश्य मिलेगी- बीआरसी

Posted by

देवास। कठिन परिश्रम करें, सफलता अवश्य मिलेगी। जो भी व्यक्ति कड़ा संघर्ष करता है, वह सफल होता है।

यह विचार बीआरसी किशोर वर्मा ने शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी में मुख्य अतिथि के रूप में प्रकट किए। प्रधानाध्यापक महेश सोनी ने बताया, कि कक्षा आठवीं के बच्चों का विदाई समारोह एवं वार्षिक उत्सव का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीनियर रोटेरियन सुधीर पंडित ने की। विशेष अतिथि जन शिक्षक आतिश कनासिया, समाजसेवी संजय सरल, देवीशंकर तिवारी थे। सरस्वती पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। अर्चना वर्मा ने वर्षभर की सांस्कृतिक शैक्षणिक गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया।

श्री पंडित ने कहा, कि व्यक्तित्व विकास के लिए सांस्कृतिक एवं खेलकूद गतिविधियां जरूरी है। उन्होंने अपनी ओर से विद्यालय के सभी बच्चों को व्हाइट केप प्रदान की। कक्षा आठवीं के बच्चों ने अपनी ओर से विद्यालय को एक दीवार घड़ी भेंट की। वार्षिक उत्सव में आयोजित सितोलिया, भंवरी, चेयर रैस, रस्सी कूद, साइकिल रैस, बैग रैस आदि के विजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर राजेश चौहान, सूर्यबाला बघेल एवं शिक्षक पालक समिति के सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन बाल कैबिनेट के सदस्य ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *