वार्ड एक में निरीक्षण के लिए पहुंचे विधायक व महापौर प्रतिनिधि

Posted by

  • करोड़ों की लागत से हो रहे विकास कार्यों में गुणवत्ता का ख्याल रखने के दिए निर्देश

देवास। शहर के वार्ड क्रमांक 1 में नाला-नाली, सीसी रोड, गार्डन के साथ मांगलिक परिसर, नवीन स्कूल भवन सहित अन्य निर्माण कार्य हो रहे हैं। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता को लेकर महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल की सख्त हिदायत है। संबंधित अधिकारियों को उन्होंने निर्देशित किया है, कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का पूर्ण ख्याल रखा जाए। इसमें किसी प्रकार की कौताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शनिवार को इस वार्ड में हो रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल ने किया।

इस वार्ड के अवंतिका नगर में 15 लाख की लागत से सीसी रोड, 9 लाख की लागत से नाली का निर्माण हो रहा है। बारिश में जलजमाव की स्थिति निर्मित ना हो इसके लिए 2 करोड़ 25 लाख की लागत से नाले का निर्माण भी हो रहा है। इसी वार्ड के बिलावली में 62 लाख की लागत से बिलावली से मुक्तिधाम तक सीसी रोड बनाया जा रहा है। बिलावली में ही 25 लाख की लागत से स्कूल भवन का निर्माण हो रहा है। ब्राह्मणखेड़ा में 93 लाख की लागत से नाले का निर्माण हो रहा है। वार्ड की हरिजन बस्ती में रहवासियों की सुविधा के लिए 12 लाख की लागत से नवीन गार्डन व मांगलिक परिसर का निर्माण हो रहा है।

श्री अग्रवाल ने इन सभी स्थानों पर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखने की हिदायत दी। इसी के साथ लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माण करवाई जा रही राजपुरा तक सड़क का भी निरीक्षण किया। श्री अग्रवाल ने बताया शहर के विभिन्न वार्डों में रहवासियों की सुविधा के लिए विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इन विकास कार्यों में गुणवत्ता का पूर्ण ख्याल रखा जा रहा है। वार्ड एक में कई विकास कार्य हो रहे हैं। इन विकास कार्यों से रहवासियों का जीवन सुगम हो सकेगा।

https://youtu.be/emhgOS2yqhY?si=neaiFcTjVRCNhR-Z

निरीक्षण के दौरान निगम राजस्व विभाग समित अध्यक्ष जितेंद्र मकवाना, भाजपा नेता विपुल अग्रवाल, राजेश गौड़, अनिल ठाकुर, मनीष ठाकुर, छतरसिह सोलंकी, मनोज ठाकुर, बनेसिंह, अर्जुन तंवर, अभिषेक मकवाना सहित वार्डवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *