सतपुड़ा एकेडमी में युवा उत्सव का आयोजन

Posted by

बताया सूर्य नमस्कार का महत्व, विद्यार्थियों ने किया योग-प्राणायाम

देवास। राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में सतपुड़ा एकेडमी में स्वामी विवेकानंद की 161वीं जयंती मनाई गई।

सर्वप्रथम विद्यालय संस्थापक रायसिंह सेंधव, मुख्य अतिथि दिनेश तेजरा, डाॅ. वैभव शर्मा और प्राचार्य अमित तिवारी ने माता सरस्वती, युगपुरुष स्वामी विवेकानंद एवं राष्ट्रमाता जीजाबाई के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित एवं पुष्पार्पण कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया। अतिथियों के स्वागत के पश्चात स्वामी विवेकानंद पर गीत, नाटक, भाषण एवं राष्ट्रमाता जीजाबाई की जयंती के उपलक्ष्य में नारी सशक्तिकरण पर नृत्य प्रस्तुत किया गया।

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक दिनेश तेजरा ने प्रश्नोत्तरी संवाद के साथ विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम प्रभारी मुकेश पांडे एवं क्रीड़ा शिक्षक रवींद्र बिष्ट ने सूर्य नमस्कार का महत्व बताते हुए, सूर्य नमस्कार करवाया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश पाठ्य-पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष रायसिंह सेंधव, विद्यालय संचालक भानूप्रतापसिंह सेंधव आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *