election result देवास जिले की पांचों विधानसभा सीट पर भाजपा का कब्जा

Posted by

– सोनकच्छ से कद्दावर नेता सज्जन वर्मा, खातेगांव से दीपक जोशी चुनाव हारे

देवास। विधानसभा चुनाव में भाजपा को देवास जिले में महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई है। यहां सभी पांचों विधानसभा सीट पर भाजपा विजयी हुई। इस जीत के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। जगह-जगह अातिशबाजी के साथ समर्थकों ने मिठाई बांटी। एक दिन पूर्व ही भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने देवास जिले की पांचों विधानसभा सीट पर अपनी जीत का दावा किया था।

देवास की परंपरागत सीट पर भाजपा प्रत्याशी गायत्री राजे पवार ने कांग्रेस के प्रत्याशी प्रदीप चौधरी को 26956 वोटो से हराया। भाजपा को 1 लाख 16 हजार 520 वोट मिले, जबकि कांग्रेस को 89 हजार 527 वोट मिले। निर्दलीय प्रत्याशी श्रवण सिंह को 1859, सोशलिस्ट यूनिटी ऑफ इंडिया के प्रत्याशी एडवोकेट राजूल श्रीवास्तव को 500 वोट, निर्दलीय प्रत्याशी चाना ज्ञानेश को 348, निर्दलीय प्रत्याशी मुन्नी सेठ राजेंद्र शर्मा को 194 वोट मिले। नोटा में 1422 वोट भी डाले गए। हाटपीपल्या विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी मनोज चौधरी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजवीरसिंह बघेल को 4142 मतों से हराया। मनोज चौधरी काे 89 हजार 842 मत प्राप्त हुए, जबकि राजवीरसिंह बघेल को 85 हजार 700 मत प्राप्त हुए। सोनकच्छ में कांग्रेस के कद्दावर नेता सज्जनसिंह वर्मा चुनाव हार गए। उन्हें भाजपा के डॉ. राजेश सोनकर ने 25 हजार 437 मतों से शिकस्त दी। खातेगांव विधानसभा में भी कांग्रेस के लिए परिणाम प्रतिकूल रहा। यहां कुछ ही महीने पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व मंत्री दीपक जाेशी अपनी किस्मत आजमा रहे थे। उन्हें भाजपा के आशीष शर्मा ने 12 हजार 542 मतों से परास्त किया। आशीष शर्मा को 98 हजार 629 वोट मिले और दीपक जोशी को 86 हजार 87 वोट मिले। बागली विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी मुरली भंवरा ने कांग्रेस प्रत्याशी गोपाल भौंसले को 7779 वोटों से हराया। भाजपा को 1 लाख 5 हजार 320 वोट मिले, जबकि कांग्रेस को 97 हजार 541 वोट मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *