क्षिप्रा नदी घाट पर हुआ दीपदान

Posted by

क्षिप्रा। मोक्षदायिनी मां क्षिप्रा के पवित्र तट पर प्रवीण श्रीवास्तव जन चेतना मंच के तत्वाधान में स्व. प्रवीण श्रीवास्तव का जन्मदिवस मनाया गया।

इस अवसर पर राजेश परमार द्वारा प्रवीण श्रीवास्तव की आकृति रंगोली से बनाई गई। आयोजक तश्मि प्रवीण श्रीवास्तव द्वारा क्षिप्रा तट पर 1500 से अधिक दीपक लगाकर दीपदान किया गया। प्रवीण श्रीवास्तव की बिटिया कर्णिका श्रीवास्तव द्वारा विश्वपति महादेव और मां क्षिप्रा का अभिषेक पूजन किया गया। 11 ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मन्त्रोचार के साथ महाआरती सम्पन्न करवाई गई। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित थे।

तश्मि प्रवीण श्रीवास्तव द्वारा पं. शील कुमार पाठक, दिव्य जोशी, संतोष शर्मा, राजेश शर्मा, सुधीर जोशी, वासुदेव कश्यप, प्रणेश जोशी, संजय शर्मा, कमल बैरागी, बालकृष्ण बैरागी, ऋषभ शर्मा, कमल जोशी, शशिकांत अवस्थी, राजेश परमार, कलाबाई, सरपंच प्रतिनिधि दिनेश मांगरोले, मंदिर पुजारिन निर्मला शर्मा का शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर हेमेन्द्र निगम (काकू), योगेश निगम, नरेन्द्र यादव, मुकेश पटवर्धन, मुकेश जाटव, आदित्य श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, सादिक अली, उत्तम शास्त्री उपस्थित रहे। संचालन शिप्रा बचाओ समिति अध्यक्ष राजेश बराना ने किया। आभार आभा निगम ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *