शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी में मनाया प्रवेश उत्सव

Posted by


लगन एवं मेहनत से पढ़ाई करें विद्यार्थी- मंडलोई

देवास। नए शिक्षा सत्र 2022-23 के लिए शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी में प्रवेश उत्सव मनाया गया। प्रधानाध्यापक महेश सोनी ने बताया कि विद्यालय में कक्षा 1 से 8 तक में प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निजी कंपनी के मैनेजर एचआर मंडलोई थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा हमारे जीवन के लिए बहुत आवश्यक है और विद्यार्थी को लगन, मेहनत से पढ़ाई करना चाहिए। अर्चना वर्मा ने विद्यालय में होने वाली शैक्षणिक गतिविधियों से अवगत करवाया। सभी बच्चों को मुजीब शेख द्वारा स्टेशनरी एवं मिठाई वितरित की गई। इस अवसर पर शिक्षक पालक समिति के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। संचालन नाजमा खान ने किया।आभार सूर्यबाला बघेल ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *