शासकीय विद्यालय में 23 साल से हो रही गणेशजी की स्थापना

Posted by

देवास। शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी में गणेशजी की स्थापना की गई।
प्रधान अध्यापक महेश सोनी ने बताया, कि विद्यालय में बच्चों को भारतीय संस्कृति से परिचित कराने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष गणेशजी की स्थापना की जाती है। यह विद्यालय में गणेशजी की स्थापना का 23वां वर्ष है।

बच्चे ढोल व ताशे के साथ नृत्य प्रस्तुत करते हुए गणेशजी को विद्यालय तक लाए। शुभ मुहूर्त में गणेशजी की स्थापना की गई। बच्चों को गणेशजी के जन्म की कहानी विस्तार से बताई गई। आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। संचालन बाल कैबिनेट के सदस्यों ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *