State Level Sports Award आदित्य को विक्रम और अभिषेक को एकलव्य अवार्ड

Posted by

  • देवास के खेल जगत को मिली बड़ी उपलब्धि

देवास। मप्र शासन के राज्य स्तरीय खेल पुरस्कार एकलव्य, विक्रम, विश्वामित्र एवं लाइफ टाइम एचिवमेंट पुरस्कार की घोषणा खेल एवं युवा कल्याण संचालनालय मप्र द्वारा की गई। इसमें देवास को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।

विश्वामित्र अवार्डधारी सुदेश सांगते ने जानकारी देते हुए बताया देवास के सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी अभिषेक परिहार को एकलव्य पुरस्कार 2022 तथा सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी आदित्य दुबे को विक्रम पुरस्कार 2022 प्राप्त हुआ। दोनों खिलाड़ियों को पुरस्कार मिलने पर देवास के खेल जगत में हर्ष है। मध्यप्रदेश संघ की अध्यक्ष गौरीसिंह, सांसद महेन्द्रसिंह सोलंकी, देवास विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष राजेश यादव, मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष रायसिंह सेंधव, देवास जिला सॉफ्टटेनिस संघ के अध्यक्ष महेश चौहान, उपाध्यक्ष डॉ समीरा नईम, खेलगुरु राधेश्याम सोलंकी, श्रीकांत उपाध्याय, प्रयास गौतम, एसएन नामदेव, मनीष जायसवाल, अंतरराष्ट्रीय सॉफ्टटेनिस कोच गौरव कदम, प्रवीण सांगते, विजय वर्मा, सुनील चौधरी, विपुल चौहान, राजेंद्र विजयवर्गीय आदि ने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *