सीएम राइज स्कूल के प्रथम प्राचार्य बने देवेंद्र बंसल

Posted by

देवास। मध्यप्रदेश शासन की महत्वकांक्षी योजना सीएम राइज के लिए बालगढ़ स्थित मॉडल स्कूल का चयन किया गया है। जिसके प्राचार्य पद के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी देवेंद्र बंसल ने पदभार ग्रहण किया। प्राचार्य चयन हेतु लिखित परीक्षा, साक्षात्कार एवं विभिन्न शैक्षणिक उपलब्धियों के आधार पर प्रदेश में चयन किया गया। चयन के उपरांत सभी प्राचार्य को आईआईएम इंदौर सहित अनेक संस्थाओं में प्रशिक्षण दिया गया। नई दिल्ली एवं नोएडा के विभिन्न विद्यालयों का अवलोकन भी करवाया गया। भोपाल में शिक्षा विभाग एवं आनंद संस्थान के निर्देशन में भी पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।


सीएम राइज स्कूल का प्रमुख उद्देश्य कक्षा पहली से 12वीं तक के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना है एवं बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है।
इस अवसर पर मॉडल स्कूल प्राचार्य अनिल सोलंकी, शिप्रा हायर सेकंडरी स्कूल के प्राचार्य राजीव सूर्यवंशी, शिक्षा उपसंचालक अजय सोलंकी, मुकेश निगम, महेश सोनी, अशोक शर्मा, परमानंद सुमन, देवीसिंह तंवर, हजारीलाल जाट, भारती जायसवाल, दीक्षा दुबे, प्रतीक जोशी एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *