विनय सहस्त्रबुद्धे 13 को लेंगे सभा

Posted by

देवास। भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय सहस्त्रबुद्धे कल 13 जून को देवास जिले के प्रवास पर रहेंगे। भाजपा के विशेष जनसम्पर्क अभियान के तहत केंद्रीय टोली प्रवास कार्यक्रम में श्री सहस्त्रबुद्धे हिस्सा लेंगे। 13 जून को प्रातः 10.30 बजे आगमन होगा तथा वे टेकरी पर दर्शन करेंगे। इसके बाद 11 से 2 बजे तक 3 घरों में संपर्क से समर्थन करेंगे। दोपहर 3 बजे पत्रकार वार्ता लेंगे। तत्पश्चात सायं 5 बजे स्थानीय सयाजी द्वार पर सभा को संबोधित करेंगे। उक्त जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी और सह मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी। इस दौरान सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, देवास विधायक गायत्री राजे पवार , खातेगांव विधायक आशीष शर्मा,हाटपिपल्या विधायक मनोज चौधरी, बागली विधायक पहाड़ सिंह कन्नौजे सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता साथ रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *